महिला ने पहले हाथ देकर रोका, फिर 3 साथियों ने लूटी बाइक

उज्जैन। आगर रोड पर बच्चे के साथ खड़ी महिला ने लिफ्ट लेने के लिए बाइक सवार को हाथ दिया और अपने तीन साथियों के साथ मिलकर मारपीट करते हुए लूटपाट कर भाग निकली। मामले की जानकारी लगने पर पुलिस ने जांच शुरू की है।

चरक अस्पताल में भर्ती गांधीनगर के रहने वाले मुश्ताक पिता इश्तियाक खान ने बताया कि वह पेंटरी का काम करता है। सोमवार को बाइक से आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज के आगे काम के सिलसिले में जा रहा था। उसी दौरान आगर रोड शराब दुकान के आगे एक महिला बच्चे के साथ सडक़ पर खड़ी दिखाई दी। जिसने लिफ्ट देने के लिए उसे हाथ दिया। महिला और बच्चे को देख उसने बाइक रोकी तो तीन युवक वहां आ गए। उन्होंने गाली गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी और समीप ही बनी एक झोपड़ी तक ले गए। जहां उससे डरा धमकाकर मोबाइल, 1 हजार रुपए नगद और बाइक छीनकर भाग निकले। घटना के बाद वह झोपड़ी से सडक़ मार्ग तक आया और लोगों से मदद मांगकर अस्पताल पहुंचा। जिला अस्पताल में भर्ती मुश्ताक के साथ हुई मारपीट की सूचना चिमनगंज थाना पुलिस को दी गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मारपीट का मामला सामने आया है। घायल द्वारा लगाए जा रहे लूटपाट के आरोप के संबंध में पुलिस जांच कर रही है।

Next Post

पेट्रोल पंप पर युवक की बाइक में लगी अचानक आग

Tue Nov 18 , 2025
छिंदवाड़ा। आज तामिया के अमन पेट्रोलियम में उस समय अफरा तफरी मच गई। जब एक बाइक में अचानक आग की लपटे उठने लगी। पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मचारी ने आग को फैलने से बचाने के लिए प्रयास किया। वीडियो में आप देख सकते है कि कर्मचारी रेत से भरी बाल्टी […]

You May Like