
छिंदवाड़ा। आज तामिया के अमन पेट्रोलियम में उस समय अफरा तफरी मच गई। जब एक बाइक में अचानक आग की लपटे उठने लगी। पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मचारी ने आग को फैलने से बचाने के लिए प्रयास किया। वीडियो में आप देख सकते है कि कर्मचारी रेत से भरी बाल्टी से आग की लपटों पर काबू करने का प्रयास किया।हालाकि की घटना में बाइक पूरी तरह खाक में तब्दील हो गई लेकिन पेट्रोलपंप कर्मचारियों की सजगता की वजह से पेट्रोल पंप में लगी आग की लपटों की वजह से काबू पा लिया गया। तामिया थाना टी आई आशीष कुमार जैतवार ने बताया कि छिंदवाड़ा के चोपना निवासी युवक बाइक ने पेट्रोल भरवाने के बाद गाड़ी स्टार्ट करने किक मारी इसी दौरान आग की लपटे उठने लगी थी। युवक की बाइक पुरानी बताई जा रही है।
