
सिंगरौली। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में ग्वालियर शहर को राज्य की प्रथम स्वच्छ नगरी श्रेणी में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि पर राष्ट्रपति द्वारा ग्वालियर को सम्मानित किया गया। खास बात यह रही कि वर्तमान में सिंगरौली जिला पंचायत के सीईओ के पद पर पदस्थ संघप्रिय आईएएस ने ग्वालियर के तत्कालीन नगर निगम आयुक्त के रूप में इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने स्वयं राष्ट्रपति के हाथों यह सम्मान ग्रहण किया। ग्वालियर को मिली इस उपलब्धि को संघप्रिय के प्रशासनिक नेतृत्व, स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्धता और नगर निगम की पूरी टीम के सामूहिक प्रयासों का परिणाम माना जा रहा है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर संघप्रिय को बधाइयां दी जा रही हैं। अब सिंगरौली में भी उनके अनुभव और कार्यकुशलता से स्वच्छता एवं विकास के क्षेत्र में बेहतर परिणामों की उम्मीद की जा रही है।
