इन्दौर: निगम आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देश पर नगर निगम द्वारा आज यातायात सुधार एवं यातायात को सुगम बनाने की दृष्टि से झोन क्रमांक 22 मेदांता हॉस्पिटल से लेकर भूसा मंडी चौराहे तक की रोड पर फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई.
कार्रवाई में 10 पक्की दुकानें तोड़ी गईं, 57 दुकानों के शेड तोड़े गए, 20 गुमटी तोड़ी गईं, 25 ठेले जप्त किए गए, 22 दुकानों के काउंटर जप्त किए गए एवं चार ट्राला सामान जप्त किया गया. आयुक्त श्री वर्मा एवं अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया के निर्देश पर यातायात के सुधार एवं सुगमता हेतु नगर निगम की टीम द्वारा कार्यवाही में नगर निगम जोनल एवं भवन अधिकारी शिवराज सिंह यादव, भवन निरीक्षक हिमांशु ताम्रकार,सहायक कमल दुबे एवं रिमूवल प्रभारी बबलू कल्याणे सहित बड़ी संख्या में रिमूवल का अमला उपस्थित रहा.
