ग्वालियर चंबल में झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत, मौसम खुशनुमा

ग्वालियर। आज गुरूवार की दोपहर से ग्वालियर चंबल में झमाझम बारिश हो रही है। इससे लम्बे समय से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों ने राहत की सांस ली है और मौसम सुहावना हो गया है।

इससे पूर्व सुबह से ही आसमान में सूर्य और बादलों के बीच लुका छिपी चल रही थी। तड़के सुबह हल्की फुहारें पड़ी, जिससे थोड़ी ठंडक महसूस हुई लेकिन बाद में तेज धूप निकलने से उमस बढ़ गयी।

गुरूवार की सुबह तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जो पिछले दिन के समान था। हवा में 94प्रतिशत नमी दर्ज की गयी थी। जिस वजह से भीषण उमस महसूस हो रही थी। मौसम विभाग ने पहले ही तेज वर्षा की संभावना जताई थी।

*अगले 24 घंटे तेज बारिश की संभावना*

दरअसल, ग्वालियर अंचल में बादल तो दिख रहे थे, लेकिन अच्छी बारिश का इंतजार खत्म नहीं हो रहा था। किसान भी खेतों की नमी कम होने से चिंतित थे, जिससे फसलों को नुकसान का डर था। गुरुवार की बारिश ने लोगों को राहत देने के साथ ही अच्छी बारिश की उम्मीद जगाई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों तक बादल छाए रहेंगे और तेज गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। अगले कुछ घंटों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

Next Post

असम प्रीमियर लीग का पहला सीज़न एक अगस्त से शुरू होगा

Thu Jul 23 , 2026
गुवाहाटी, 23 जुलाई (वार्ता) असम प्रीमियर लीग (एपीएल) के पहले सीज़न के लिए मंच तैयार है। आठ टीमें 1 से 23 अगस्त, 2026 तक चलने वाले 23 दिनों के क्रिकेट कैलेंडर में प्रतिष्ठित खिताब के लिए मुकाबला करेंगी। टूर्नामेंट की शुरुआत शनिवार, 1 अगस्त को होगी, जिसमें पहला मैच दोपहर […]

You May Like