कलेक्‍टर- एसपी ने किया राजस्‍व रिकार्ड रूम का निरीक्षण

जबलपुर: कलेक्‍टर दीपक सक्‍सेना के साथ पुलिस अ‍धीक्षक संपत उपाध्‍याय ने राजस्‍व अभिलेखागार का निरीक्षण किया। इस दौरान राजस्‍व व पुलिस के अन्‍य अधिकारी भी मौजूद थे।

पुलिस अधीक्षक उपाध्‍याय ने राजस्‍व अभिलेख के नवीनतम स्‍वरूप की सराहना की और कहा कि सभी जगह इसी प्रकार के रिकार्डों का संधारण होना चाहिए, ताकि जरूरत पड़ने पर उन्‍हें आसानी से निकाला जा सके। राजस्‍व रिकार्ड रूम के अपडेशन के लिए उन्‍होंने कलेक्‍टर श्री सक्‍सेना को बधाई भी दी।

Next Post

साजिदा नगर चौराहे की टंकी बनी शो पीस 15 दिन से पानी नहीं

Sat Apr 26 , 2025
भोपाल। राजधानी के वार्ड 8 स्थित साजिदा नगर चौराहे पर बनी सार्वजनिक पानी की टंकी पिछले दो हफ़्तों से शोपीस बनकर रह गई है। भीषण गर्मी में जहाँ हर बूँद पानी की कीमती है, वहीं इस टंकी से जलापूर्ति ठप होने के कारण आसपास के रहवासियों को भारी परेशानी का […]

You May Like