साजिदा नगर चौराहे की टंकी बनी शो पीस 15 दिन से पानी नहीं

भोपाल। राजधानी के वार्ड 8 स्थित साजिदा नगर चौराहे पर बनी सार्वजनिक पानी की टंकी पिछले दो हफ़्तों से शोपीस बनकर रह गई है। भीषण गर्मी में जहाँ हर बूँद पानी की कीमती है, वहीं इस टंकी से जलापूर्ति ठप होने के कारण आसपास के रहवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साजिदा नगर और उसके आसपास के इलाकों में रहने वाले गरीब और मध्यम वर्ग के परिवार इस सार्वजनिक पानी की टंकी पर ही निर्भर थे। घरों में पानी की नियमित आपूर्ति न होने के कारण, वे अपनी दैनिक जरूरतों जैसे पीने, खाना बनाने और साफ-सफाई के लिए इसी टंकी से पानी भरकर लाते थे। लेकिन पिछले चौदह दिनों से टंकी में एक बूँद पानी भी नहीं आया है, जिससे इन परिवारों के सामने जीवन यापन का संकट खड़ा हो गया है।

इनका कहना है

टंकी में पानी के ना रहने से काफी परेशानी हो रही है, इस सिलसिले में नगर निगम को शिकायत भी कर चुके है पर फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. गर्मी के मौसम में पीने के पानी की कमी है. जिसके कारण काफी दूर से पानी भर के लाना पड़ रहा है.
अमजद, रहवासी वार्ड 8


दूर-दूर से पानी भरकर लाना पड़ता है, जिसके कारण दूसरे काम भी छूट जाते हैं,हमने कई बार नगर निगम में शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लगता है हमारी कोई सुनने वाला नहीं है।
-शब्बन खान, रहवासी वार्ड 8

Next Post

बागसेवनिया रोड पर सड़क के दोनों ओर का अतिक्रमण हटाया, शराब दुकान पर चला बुलडोजर

Sat Apr 26 , 2025
भोपाल। राजधानी भोपाल के बागसेवनिया रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई। बागसेवनिया थाने से लेकर आगे तक सड़क के दोनों किनारों पर किए गए अवैध निर्माण और अतिक्रमण को हटाने के लिए जिला प्रशासन, नगर निगम और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के साथ पुलिस बल भी तैनात रहा […]

You May Like