सड़क किनारे जमे ठेले, टपरे एवं अन्य सामग्री जप्त

जबलपुर: शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। शहर में जहां भी अतिक्रमण हुए हैं और यातायात बाधित हो रहा है, इस बात को दृष्टिगत रखते हुए लगातार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अतिक्रमण शाखा के अधिकारियों एवं सभी दल प्रभारियों तथा यातायात पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गयी।

इस संबंध में अतिक्रमण विभाग के प्रभारी अधिकारी मनीष तड़से ने बताया कि निगमायुक्त प्रीति यादव के आदेशानुसार रॉंझी में थाना से लेकर दर्शन चौराहा और इंडियन कॉफी हाउस के पास अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करते हुए 4 टपरे और कैरेट जब्त की गई तथा मुनादी भी कराई गई कि यदि दोबारा अतिक्रमण किया जाता है तो दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी, जिसके लिए आप स्वयं जिम्मेदार रहेगें। कार्यवाही के समय अतिक्रमण अधिकारी अखिलेश सिंह भदोरिया, दल प्रभारी बृजकिशोर तिवारी, अंकित पारस, लक्ष्मण कोरी, नदीम खान, दुर्गा राव, अभिषेक समुद्रे एवं यातायात पुलिस टीम आदि उपस्थित रहे।

Next Post

हमास ने युद्धविराम के लिए 10 कैदियों को रिहा करने की पेशकश की

Thu Jul 10 , 2025
यरूशलम, 10 जुलाई (वार्ता) हमास ने इजरायल के ‘अड़ियल’ रवैये के कारण युद्ध विराम वार्ता को कठिन बता हुए कहा कि वह बाधाओं को दूर करने के लिए गंभीरता से काम कर रहा है। यह जानकारी डॉन ने गुरुवार को दी। फिलिस्तीनी समूह ने घोषणा किया कि वह चल रहे […]

You May Like