
नई दिल्ली। विपक्षी दलों की आज दो अहम बैठकें होने जा रही हैं। पहली बैठक शाम 5:30 बजे संसद में होगी, जिसमें विपक्षी दलों के नेता आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे। इसके बाद रात 8 बजे राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से INDIA गठबंधन का प्रतिनिधिमंडल मुलाकात करेगा।
इस मुलाकात के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर विपक्ष अपनी चिंताएं राष्ट्रपति के सामने रख सकता है। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और मतदाता सूची में संशोधन जैसे मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है। विपक्षी दलों की ओर से इस संबंध में राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपे जाने की भी बात है
