इंदौर में पेट्रोल पंपों पर सामान्य स्थिति

इंदौर:इंदौर में तीन दिन पहले फैली अफवाहों के बाद पेट्रोल पंपों पर भीड़ आखिरकार कम हो गई. वर्तमान में शहर के पेट्रोल और डीजल पंपों पर सामान्य स्थिति नजर आ रही है और लोग बिना किसी घबराहट के ईंधन भरवा रहे हैं.

उल्लेखनीय है कि तीन दिन पहले अफवाहों के कारण पेट्रोल पंपों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी, जिससे पैनिक की स्थिति उत्पन्न हो गई थी. प्रशासन और शासन ने समय रहते स्थिति को नियंत्रण में लेकर सामान्य कर दिया. अब इंदौर के किसी भी पेट्रोल पंप पर भीड़ नहीं देखी जा रही है और लोग शांतिपूर्वक पेट्रोल और डीजल भरवा रहे हैं.

Next Post

सुविधाओं के विस्तार के लिए कार्य कर रही सरकार

Fri Mar 27 , 2026
सीहोर। पिछड़ा वर्ग मंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने सीहोर मंडी में 02 करोड़ 79 लाख रुपये की लागत से निर्मित मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के 33/11 केवी विद्युत सब स्टेशन का लोकार्पण किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस विद्युत सब स्टेशन […]

You May Like