पिता की हत्या के आरोप में बेटा गिरफ्तार

सतना। जिले के नागौद थाना व पोड़ी चौकी क्षेत्र के पतौरा गांव में पिता की हत्या के मामले में पुलिस ने घटना के 12 दिन बाद आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 8 नवंबर को हुई थी। जब पारिवारिक विवाद के दौरान बेटे ने अपने 53 वर्षीय पिता पर नुकीली रॉड और पत्थर से हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल पिता की उपचार के दौरान जिला अस्पताल सतना में मौत हो गई थी। मृतक हीरालाल केवट उम्र 53 वर्ष पत्नी और बेटों से अलग गांव के बाहर मड़ैया बनाकर रहते थे।

घटना वाले दिन तालाब के पास बंधान की मेड़ पर हीरालाल का अपने बड़े बेटे मोतीलाल केवट उम्र 43 वर्ष से विवाद हो गया। इसी दौरान आरोपी ने पिता को मेड़ से नीचे धक्का दे दिया और नुकीली रॉड से चेहरे, आंख, कान और सिर पर कई वार किए। इसके बाद सिर पर पत्थर पटक दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल हीरालाल को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। विवेचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी मोतीलाल केवट के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया। इसी कड़ी ने पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया ।

Next Post

न्यूज़ीलैंड में अपने पहले शतक का श्रेय राहुल ने 'छह-सात महीने की तैयारी' को दिया

Sat Nov 21 , 2026
वेलिंगटन, 21 नवंबर (वार्ता) न्यूज़ीलैंड में केएल राहुल की पहली टेस्ट पारी के पीछे कई महीनों की मेहनत थी। वेलिंगटन टेस्ट के तीसरे दिन ओपनर राहुल ने 136 रन बनाए। वह सईद अनवर के बाद ऐसे दूसरे एशियाई ओपनर बन गए हैं, जिन्होंने सभी चार सेना देशों (दक्षिण अफ़्रीका, इंग्लैंड, […]

You May Like