युवक के पास मिली 15 हजार की नशीली दवा

सतना :मैहर जिले के अमरपाटन थाना पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए एक युवक के कब्जे से 15 हजार रु की नशे में इस्तेमाल होने वाली कफ सीरप पकड़ी गई.
अमरपाटन थाना प्रभारी विजय सिंह परस्ते से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर स्टेडियम के पूर्वी भाग में छापेमारी करते हुए एक युवक को पकड़ लिया.

पूछताछ किए जाने पर युवक की पहचान शुभम पटेल उर्फ छोटू पिता ऋषिकुमार उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम रिगरा थाना देहात के तौर पर हुई. वहीं उसके पास मौजूद प्लास्टिक की बोरी को जब खोलकर देखा गया तो उसमें नशे में इस्तेमाल होने वाली कफ सीरप की 71 शीशियां पाई गईं. जिसकी कीमत 15 हजार 265 रु आंकी गई. जिसे देखते हुए आरोपी युवक के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट व ड्रग कंट्रोल एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज करते हुए कार्रवाई की गई.

Next Post

कांग्रेस के वोट चोरी कराये जा रहे हैं, ज्ञानेश कुमार वोट चोरों को बचा रहे हैं: राहुल

Thu Sep 18 , 2025
नयी दिल्ली, 18 सितंबर (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि पूरे देश में कांग्रेस को वोट देने वाले मतदाताओं के नाम जानबूझकर सूची से हटाये जा रहे हैं और यह काम स्वचलित, केन्द्रीकृत तथा बहुत रणनीतिक रूप से पूरे देश में किया जा रहा […]

You May Like