नमकीन फैक्ट्री में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से लगी आग पर काबू, एक झुलसा

ग्वालियर: शहर के अजयपुर वीरपुर क्षेत्र में स्थित नमकीन फैक्ट्री में गैस सिलेंडर फटने की घटना के बाद लगी भीषण आग पर आज सुबह पूरी तरह काबू पा लिया गया है. सिलेंडर फटने के धमाके से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई. इस घटना में अमित राठौर नामक एक युवक घायल हुआ है, जिसे अस्पताल भेजा गया है. प्रशासनिक अफसरों की टीम मौके पर मौजूद है जहां घटना की बारीकी से जांच की जा रही है.

हालांकि, बड़ी घटना टल गई, क्योंकि फैक्ट्री में गैस सिलेंडर ज्यादा रखे हुए थे. गनीमत रही कि सिर्फ एक ही फटा, हालांकि आग लगने से फैक्ट्री को काफी नुकसान हुआ है.बताया गया कि शहर के एबी रोड से सटे इलाके में स्थित अजयपुर वीरपुर में नमकीन बनाने का एक कारखाना है. इसमें देर रात तेज धमाका हुआ. धमाके से फैक्ट्री के आसपास रहने वालों के मकान दहल गए और हड़कंप मच गया.

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड अमला मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया. घटना गैस रिसाव के कारण हुई. फैक्ट्री में पांच सिलेंडर रखे थे, लेकिन आग सिर्फ तीन में लगी और बाकी दो निकाल लिए गए. घटना की सूचना मिलने पर कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर जिला प्रशासन व नगर निगम की संयुक्त टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई.

Next Post

हरदा में पहली बार इंटरनेशनल चेस टूर्नामेंट, 24 जनवरी को होगा भव्य आयोजन

Tue Dec 30 , 2025
हरदा: जिले के लिए गौरव का क्षण आने वाला है, जब 24 जनवरी को हरदा का पहला इंटरनेशनल चेस टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा। हरदा जिला शतरंज संगठन के तत्वावधान में होने वाला यह प्रतिष्ठित आयोजन इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के अनुरूप संपन्न होगा। इसमें देश-प्रदेश सहित विभिन्न क्षेत्रों से ख्यातिप्राप्त एवं रेटेड […]

You May Like