बाइडेन के मानसिक स्वास्थ्य की जांच में पूर्व सहयोगी करेंगे सहयोग

वाशिंगटन, 02 जुलाई (वार्ता/ स्पूतनिक) अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन की संज्ञानात्मक जांच ( सोचने-समझने की शक्ति)में व्हाइट हाउस के पूर्व चीफ ऑफ स्टाफ रॉन क्लेन और पूर्व राष्ट्रपति के शासनकाल के दौरान के अन्य शीर्ष सहयोगी गवाही देने पर सहमत हो गए हैं।

‘द पोलिटिको’ ने मंगलवार को बताया कि श्री क्लेन को ‘हाउस ओवरसाइट कमेटी’ ने 24 जुलाई को बुलाया हैं। श्री बाइडेन के पूर्व वरिष्ठ सलाहकार माइक डोनिलॉन और पूर्व सलाहकार स्टीव रिचेट्टी भी इस महीने के अंत में गवाही देंगे।

एक अन्य पूर्व वरिष्ठ सलाहकार अनीता डन और श्री बाइडेन(82) के पूर्व डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ ब्रूस रीड का समिति के साथ साक्षात्कार का समय अगस्त में निर्धारित हैं। हाउस ओवरसाइट एंड गवर्नमेंट रिफॉर्म कमेटी उन दावों की जांच कर रही है जिनमें कहा गया था कि श्री बाइडेन के कार्यकाल के दौरान उनकी संज्ञानात्मक स्थिति के बारे में छुपाया गया था।

इक्कीस मई को रिपब्लिकन सीनेटर रॉन जॉनसन ने ‘एक्सियोस’ को बताया कि वह पूर्व राष्ट्रपति के स्वास्थ्य की निगरानी करने के व्हाइट हाउस के तरीके की जांच शुरू कर रहे हैं। मई के अंत में रिपब्लिकन सांसद बड्डी कार्टर ने पूर्व राष्ट्रपति के स्वास्थ्य में गिरावट और इस जानकारी को जनता से छिपाने की जांच के लिए संसद के जांचकर्ताओं के एक पैनल के गठन के लिए एक विधेयक पेश किया था।

गौरतलब है कि 18 मई को श्री बाइडेन के निजी कार्यालय ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति को उन्हें प्रोस्टेट कैंसर होने का पता चला था जो उनकी हड्डियों तक फैल गया था। श्री बाइडेन को अपने मानसिक स्वास्थ्य की स्थिति के कारण वर्ष 2024 के राष्ट्रपति पद की दौड़ से हटना पड़ा और अपनी पार्टी सहयोगी कमला हैरिस के लिए रास्ता साफ करना पड़ा था।

 

Next Post

टैरिफ रोक को 09 जुलाई के बाद बढ़ाने की योजना नहीं- ट्रम्प

Wed Jul 2 , 2025
वाशिंगटन 02 जुलाई (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने घोषणा की है कि उनका पारस्परिक व्यापार शुल्कों के निलंबन को आगे बढ़ाने का इरादा नहीं है, जो 09 जुलाई को समाप्त होने वाला है। मीडिया रिपोर्टों से यह जानकारी सामने आयी है। श्री ट्रम्प ने एएफ1 पर संवाददाताओं से कहा, […]

You May Like

Play sound