सेवड़ी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत

छतरपुर। राजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सेवड़ी में आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान दयाराम यादव निवासी सेवड़ी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, दयाराम यादव अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में अचानक आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन तत्काल उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक का पोस्टमार्टम 3 सितंबर सुबह 10 बजे जिला अस्पताल में कराया गया। घटना से गांव और परिजनों में शोक का माहौल है।

 

Next Post

मजदूरी मांगने पर फर्नीचर दुकानदार ने मजदूर को पीटा

Thu Sep 4 , 2025
छतरपुर। सटई रोड पर एक फर्नीचर दुकानदार ने मजदूरी मांगने आए मजदूर को डंडे से पीट दिया। पीड़ित रविन्द्र विश्वकर्मा, निवासी रामनगर, ने बताया कि उसने एक माह पहले अजय शिवहरे की दुकान और घर पर फर्नीचर का काम किया था, जिसके 1,500 रुपए मजदूरी अभी तक नहीं मिले थे। […]

You May Like