पाकिस्तान में मिनी-बस के नाले में गिरने से आठ लोगों की मौत

पाकिस्तान में मिनी-बस के नाले में गिरने से आठ लोगों की मौत

इस्लामाबाद 21 फरवरी (वार्ता) पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत में शुक्रवार तड़के एक खुले नाले में मिनीबस के गिरने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गयी ओर अन्य दो घायल हो गये। स्थानीय पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने स्थानीय मीडिया को बताया कि यह दुर्घटना पूर्वी पंजाब प्रांत के कसूर जिले में उस समय हुई जब मिनीबस एक संगीत समूह के सदस्यों को लेकर एक विवाह समारोह से लौट रही थी और अनियंत्रित होकर सड़क से लुढ़ककर नाले में गिर गयी।

दुर्घटना की सूचना मिलने पर बचाव टीमें और पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भेजा गया। अधिकारियों ने कहा कि आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी थी जबकि अन्य दो को चोटें आयी हैं।

बचाव अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक रिपोर्ट से पता चला है कि वाहन चलाते समय चालक को अचानक से झपकी लग गयी, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई।

गौरतलब है कि पाकिस्तान में सड़क दुर्घटनाएँ एक चिंताजनक मुद्दा बन गई हैं, पिछले कुछ वर्षों में दुर्घटनाओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। लापरवाही से वाहन चलाना, सड़कों की खराब स्थिति और अपर्याप्त वाहन रखरखाव उच्च दुर्घटना दर के प्राथमिक कारणों में से हैं।

Next Post

अर्जेंटीना सरकार ने सरकारी बैंक को पब्लिक लिमिटेड कंपनी में बदल दिया

Fri Feb 21 , 2025
ब्यूनस आयर्स, 21 फरवरी (वार्ता) अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली ने एक कार्यकारी आदेश जारी कर सरकार के स्वामित्व वाली अर्जेंटीना बैंको डे ला नेसियोन को एक सार्वजनिक लिमिटेड कंपनी में बदल दिया। एक अधिकारी ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की। राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवक्ता मैनुअल एडोर्नी ने कहा कि […]

You May Like