पीएम आवास परिसर में कालोनाइजर नियमों की अनदेखी

सिंगरौली: कॉलोनियों के निर्माण में भूमि उपयोग, सड़क की चौड़ाई, बुनियादी सुविधाओं और पर्यावरण व सुरक्षा मानकों का पालन करना अनिवार्य होता है। लेकिन आश्चर्यजनक है कि नगर निगम ने ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गनियारी-देवरा में बने आवासीय परिसर में इन नियमों की अनदेखी कर दी।जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 41 गनियारी और वार्ड क्रमांक 29 देवसर में पीएम आवास योजना के तहत 43 ब्लॉकों में 1204 कमरे बनाए गए।

नियमों के अनुसार सड़क की चौड़ाई 30 से 40 फीट होनी चाहिए, लेकिन यहां महज 15-20 फीट चौड़ी सड़क बनाई गई। यही नहीं, संकरी सड़कों के बीच नालियां भी बना दी गईं, जिससे बड़े वाहनों का आना-जाना मुश्किल हो जाता है।स्थानीय रहवासियों का आरोप है कि नालियों की चौड़ाई भी पर्याप्त नहीं है और उनकी नियमित सफाई नहीं की जाती।

कई बार तो नालियों में घास-फूस व गंदगी जमने से बदबू फैलने लगती है। निगम का सफाई अमला भी केवल शिकायत और लगातार आग्रह के बाद ही पहुंचता है।लोगों का कहना है कि नगर निगम दूसरों को कॉलोनाइजर नियमों के पालन की नसीहत देता है, लेकिन खुद उन्हीं नियमों की धज्जियां उड़ाता है। अब वार्डवासी इस गंभीर समस्या की ओर निगमायुक्त का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं।

Next Post

क्या श्रद्धा कपूर का लिंक्डइन अकाउंट फेक है? 'स्त्री' ने मजेदार अंदाज में मांगी मदद

Mon Aug 25 , 2025
श्रद्धा कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर की अपनी लिंक्डइन प्रोफाइल की तस्वीर, फैंस से मांगा कंफर्मेशन। मुंबई, 25 अगस्त (वार्ता): बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने लिंक्डइन अकाउंट को लेकर एक मजेदार पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपनी लिंक्डइन प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए अपने […]

You May Like

मनोरंजन