
भोपाल। क्राइम ब्रांच की टीम ने शाहजहांनाबाद थाना इलाके में स्मैक तस्करी के मामले का खुलासा किया है. पुलिस ने भूत बंगले क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दो अंतरजिला नशा तस्करों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. तस्करों के पास से 27 ग्राम से अधिक की मात्रा में स्मैक बरामद किया गया है. आरोपियों के पास से मिले दो मोबाइल फोन को भी जब्त किया गया है.
थाना क्राइम ब्रांच थाना प्रभारी अशोक मरावी ने बताया कि टीम को शहर में अवैध मादक पदार्थ तस्करो की तलाश पतारसी में लगाया था. सूचना मिली थी कि भूत बंगले के पास स्थित निर्माधीन बिल्डिंग ईदगाह हिल्स में दो व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ स्मैक अपने पास रखकर बेंचने की फिराक में थे. मौके पर पहुंच कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. आरोपियों ने अपना नाम मुकेश मेहरा (37) और सुनील मेहरा (22) बताया. दोनों ही आरोपी नरसिंहपुर जिले के रहने वाले हैं.
पुलिस ने दोनो ही आरोपियों तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 27.23 ग्राम स्मैक बरामद किया. दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है.
