पांढुरना:पुलिस विभाग के एएसआई की सीधी भर्ती परीक्षा में पांढुरना के देवेश फरकाडे का चयन हुआ है,बुधवार की रात घोषित हुए रिजल्ट में देवेश पांढुरना जिले के पहले एएसआई बनने पर इन्हें बंधाई देंने वाला ताता लगा हुआ है।पांढुरना नगर जिला मुख्यालय के सुभाष वार्ड निवासी श्री आर.के.फरकाडे जो कि नगर के शासकीय चिकित्सालय में ट्रेर्सर के पद पर पद्स्थ है,इनके पुत्र देवेश फरकड़े का मध्य प्रदेश पुलिस विभाग के एएसआई की सीधी भर्ती परीक्षा में चयन हुआ है।
देवेश ने हमारे नवभारत प्रतिनिधि से चर्चा करते हुए बताया कि उनकी प्राथमिक तथा हाईस्कूल की शिक्षा उन्होंने पांढुरना नगर में ही देंने के बाद उच्च शिक्षा की पढाई उन्होंने इंदौर में रहकर ही की,वहीं वर्ष 2019 से लेकर 2023 तक एमपीपीएससी की तैयारी की है,लगातार पूरी एकाग्रता के साथ की गई पढ़ाई के परिणामस्वरूप ही इनका पुलिस विभाग के एएसआई की सीधी भर्ती में चयन हुआ है।
देवेश फरकाडे इस नवगठित पांढुरना जिले के प्रथम एएसआई बने है,क्यों की वर्ष 2017 के बाद वर्ष 2025 में ही पुलिस विभाग में एएसआई की सीधी भर्ती हुई है,बुधवार की रात से इस परीक्षा परिणाम घोषित होने तथा इसमें देवेश पवार का चयन होने की सूचना मिलते ही इनके परिजनों,रिश्तेदार तथा सहपाठी मित्रों द्वारा इन्हें बंधाई दे रहे है। देवेश ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता के आशीर्वाद को दिया है।
