अमेरिका ने ईरानी नेतृत्व पर घोषित किया एक करोड़ डॉलर का इनाम

वॉशिंगटन, (वार्ता) अमेरिका ने ईरान के नए शीर्ष नेतृत्व और रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के अधिकारियों के खिलाफ शुक्रवार को बड़ा कदम उठाया है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने ‘रिवॉर्ड्स फॉर जस्टिस’ कार्यक्रम के तहत ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई समेत कई प्रमुख नेताओं की जानकारी देने वाले को 10 मिलियन डॉलर (लगभग एक करोड़ डॉलर) तक के इनाम की घोषणा की है।

अमेरिकी नोटिस में विशेष रूप से उन अधिकारियों को लक्षित किया गया है जो ईरान की सत्ता और सैन्य तंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इस सूची में मोजतबा खामेनेई के अलावा अन्य लोगों में अली असगर हेजाजी: डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ; मेजर जनरल यहया रहीम सफावी: सैन्य सलाहकार; अली लारीजानी: सलाहकार; ब्रिगेडियर जनरल एस्कंदर मोमेनी: आंतरिक मामलों के मंत्री ;इस्माइल खतीब: खुफिया और सुरक्षा मंत्री शामिल हैं।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के अनुसार, ये व्यक्ति इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के विभिन्न अंगों का संचालन करते हैं, जो दुनिया भर में “आतंकवाद की योजना बनाने और उसे अंजाम देने” का काम करता है।

सोशल मीडिया’ पर साझा किए गए इस नोटिस में अमेरिका ने यह भी स्पष्ट किया है कि महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले व्यक्ति को न केवल नकद पुरस्कार दिया जाएगा, बल्कि उन्हें सुरक्षित स्थान पर बसाने की सुविधा भी मिल सकती है।

यह कदम हाल ही में आयतुल्लाह अली खामेनेई और अन्य शीर्ष ईरानी अधिकारियों की मौत के बाद जारी सैन्य अभियानों की पृष्ठभूमि में उठाया गया है।

 

Next Post

होटल व्यवसायियों की नई चुनौतीः गैस की बढ़ती कीमत और पाबंदी

Sat Mar 14 , 2026
इन्दौर: इंदौर में होटल और रेस्टोरेंट व्यवसायियों के लिए हाल के दिनों में कमर्शियल गैस सिलेंडर पर पाबंदी और लगातार बढ़ती कीमतें बड़ी चुनौती बन गई हैं. देशभर में गैस की महंगाई के बीच, इंदौर के कई होटल व्यवसायी अब अपने रोज़मर्रा के संचालन के लिए गैस पर निर्भरता कम […]

You May Like