छतरपुर। सटई रोड पर एक फर्नीचर दुकानदार ने मजदूरी मांगने आए मजदूर को डंडे से पीट दिया। पीड़ित रविन्द्र विश्वकर्मा, निवासी रामनगर, ने बताया कि उसने एक माह पहले अजय शिवहरे की दुकान और घर पर फर्नीचर का काम किया था, जिसके 1,500 रुपए मजदूरी अभी तक नहीं मिले थे।
आज जब रविन्द्र ने फिर से पैसे मांगे, तो दुकानदार ने पहले गाली-गलौज की और फिर डंडे से हमला कर दिया। इस घटना में रविन्द्र के बाएं हाथ में गंभीर चोट आई।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
घटना की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी अजय शिवहरे के खिलाफ मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया है। टीआई वाल्मीकि चौबे ने बताया कि पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
