सीहोर के बस स्टैंड पर बनेगा भव्य शॉपिंग कॉम्प्लेक्स

सीहोर। नगर की प्रगति और राजस्व वृद्धि के उद्देश्य से गुरुवार को नगर पालिका की पीआईसी बैठक में 59 विकास कार्यों को स्वीकृति दी गई। बैठक की अध्यक्षता नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने की, जबकि नपा सीएमओ सुधीर सिंह और पार्षदगण मौजूद रहे।

बैठक में तय किया गया कि बस स्टैंड परिसर में स्थित जीर्ण-शीर्ण दुकानों को हटाकर यहां आधुनिक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में नई दुकानें बनेंगी। इसके अलावा विभिन्न वार्डों में सड़कों, नालियों और सौंदर्यीकरण के कार्यों को मंजूरी मिली।

प्रमुख स्वीकृत कार्यों में वार्ड एक के बड़ियाखेड़ी में श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर से पाटी तक सीसी रोड और नाली निर्माण (एक करोड़ से अधिक की लागत), वार्ड तीन में इंदौर नाका पर स्वागत द्वार, वार्ड पांच में रैन बसेरा ग्राउंड पर पेवर ब्लॉक और नाली, वार्ड छह में नेहरू पार्क बस स्टैंड पर पार्क का सौंदर्यीकरण, वार्ड चार में सैकड़ाखेड़ी पर स्वागत द्वार और वार्ड सात में भोपाल नाके से मुरली रोड तक सीसी रोड निर्माण शामिल हैं। नपा ने शहर में नालियों और सड़कों के व्यापक निर्माण को प्राथमिकता दी है।

 

 

Next Post

गुमशुदा नाबालिग किशोरी सकुशल बरामद

Sat Aug 16 , 2025
सीधी: पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने एक बार फिर भरोसा जगाया है। जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र से गुमशुदा हुई नाबालिग किशोरी को पुलिस ने मात्र 24 घंटे में ढूंढकर सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया।जानकारी के अनुसार 13 अगस्त को फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी […]

You May Like