सीधी: पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने एक बार फिर भरोसा जगाया है। जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र से गुमशुदा हुई नाबालिग किशोरी को पुलिस ने मात्र 24 घंटे में ढूंढकर सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया।जानकारी के अनुसार 13 अगस्त को फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री बिना बताए घर से कहीं चली गई है और किसी द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के निर्देशन, एएसपी अरविंद श्रीवास्तव एवं एसडीओपी चुरहट आशुतोष द्विवेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रामपुर नैकिन निरीक्षक सुधांशु तिवारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए 14 अगस्त को सिंगरौली जिले के ग्राम कुंकराव से किशोरी को सकुशल बरामद कर आवश्यक कार्यवाही उपरांत परिजनों के सुपुर्द किया। इस कार्रवाई में निरीक्षक सुधांशु तिवारी, उपनिरीक्षक देवराज सिंह, एएसआई अनंतलाल प्रजापति, प्रआर केशव सिंह, आरक्षक महेन्द्र तिवारी और साइबर सेल सीधी का विशेष योगदान रहा।
