
सिंगरौली। चितरंगी जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत धानी एवं बैढ़न जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत मझौलीपाठ में सरपंच पद का उपचुनाव संपन्न होने के बाद आज ईव्हीएम मशीनों में कैद मतो की गणना कराई गई। जहां धानी से अशोक पाठक एवं मझौलीपाठ से चन्दा पनिका सरपंच के पद पर निर्वाचित घोषित की गई हैं।
जानकारी के अनुसार तहसील चितरंगी के परिसर में आज उपचुनाव ग्राम पंचायत धानी के सरपंच पद मतों की गणना रिर्टनिंग अधिकारी एवं तहसीलदार ऋषिनारायण सिंह के देख-रेख में कराई गई। जहां सरपंच पद के प्रत्याशी अशोक पाठक को 586, कुलदीप पाठक को 471, प्रदीप कुमार पाठक 204, नरेन्द्र को 56, निचकऊ सिंह को 19 मत मिले। जबकि 26 मतदाताओं ने नोटा को पसंद किया। अशोक पाठक ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कुलदीप पाठक को 115 मतो से पराजित किये। रिर्टनिंग अधिकारी ने उन्हें जीत का प्रमाण पत्र सौपा। वही मझौली पाठ में चन्दा पनिका को 367, हीरा सिंह को 303, रामभजन अगरिया को 264, पतिराज सिंह 102 एवं बंशपति को 71 मत मिले। यहां 23 वोट नोटा को मिले। चन्दा पनिका ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी हीरा सिंह को 64 मतो से पराजित कर कम उम्र की सरंपच बनी है। रिर्टनिंग अधिकारी एवं तहसीलदार जान्हवी शुक्ला ने चन्दा पनिका को सरंपच के निर्वाचन का प्रमाण पत्र दिया है।
