कार-ऑटो में टक्कर, चार घायल

जबलपुर: कटंगी थाना क्षेत्र में कार और ऑटो में टक्कर हो गई जिसमें चार लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक राजकुमार साहू 60 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर 8 हिण्डोरिया दमोह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मजदूरी करता है वह धान का रोपा लगाने मजदूरी करने कटंगी आये, हम लोग पंचमपुरा कटंगी मे रहकर रोपा लगाने का काम कर रहे हैं।

कटंगी के अकरम मंसूरी भाईजान के साथ धान रोपा लगाने के काम से वह एवं उसका बेटा सुमित, मोहित दागी, राजेन्द्र यादव, सूरज सिंह लोधी ग्राम मुर्रई आटो से जा रहे थे, आटो से मुर्रई मोड़ से उतरकर रोड किनारे उतरकर खेत तरफ जा रहे थे। मुर्रई गांव के पहले बने मंदिर के पास पहुॅचे तभी क्रेटा कार क्रमांक एमपी 28 सीबी 3008 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये उसके बेटे सुमित साहू, अकरम मंसूरी, मोहित दांगी, राजेन्द्र यादव को टक्कर मार दिया जिससे सभी को हाथ पैर एवं शरीर में चोटें आयीं। कार चालक जबलपुर तरफ भाग गया।

Next Post

मंदिरों से मुकुट चुराने का आरोपी गिरफ्तार

Fri Jul 25 , 2025
अहमदपुर. छह माह में चार जगह चोरी की वारदात करने वाले शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर चोरी किया सामान जब्त किया है. आरोपी दिन में रैकी कर मंदिर और सूने मकानों को अपना निशाना बनाता था. जानकारी के अनुसार पुलिस ने नकाबजनी चोरी का खुलासा करते हुए बताया […]

You May Like

मनोरंजन