पुलिस ने जुआ फड़ में छापा मार 56 हजार जब्त किए

सतना:अमरपाटन पुलिस ने जुए के फड़ पर मारा छापा, 15 जुआड़ियों पर कार्यवाही कर उनसे 56,240 रूपए एवम 13 एंड्रायड मोबाईल फोन जब्त किया.
थाना अमरपाटन पुलिस ने जुआ-सट्टा जैसे अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
एसडीओपी अमरपाटन श्रीमति ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अमरपाटन निरीक्षक विजय परस्ते एवं उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम लालपुर स्थित एक निर्माणाधीन मकान में दबिश देकर जुआ खेलते हुए 15 आरोपियों को पकड़ा जाकर उनके कब्जे से 56240 रूपए नगद, 13 एंड्रायड मोबाईल जिनकी कीमत 150000 रूपए एवम ताश के पत्ते जप्त किए.

जिन पर कार्यवाही की गई उनमें अशोक पटेल पिता रामचरण प्रसाद पटेल उम्र 35 वर्ष निवासी लालपुर थाना अमरपाटन जिला मैहर,रंजीत पटेल पिता शुभकरण पटेल उम्र 34 वर्ष निवासी लालपुर थाना अमरपाटन जिला मैहर, खुशीलाल पटेल पिता रामचरण पटेल उम्र 42 वर्ष निवासी लालपुर थाना अमरपाटन जिला मैहर,रोहित गुप्ता पिता दुर्गा प्रसाद गुप्ता उम्र 32 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 14 अमरपाटन थाना अमरपाटन जिला मैहर, मोह0 अमीम पिता मोह0 शरीफ उम्र 26 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 11 पुरानी बस्ती अमरपाटन थाना अमरपाटन जिला मैहर , अश्वनी चौरसिया पिता गिरधारीलाल चौरसिया उम्र 25 वर्ष निवासी लालपुर थाना अमरपाटन जिला मैहर,शुभम चौरसिया पिता संतलाल चौरसिया उम्र 25 वर्ष निवासी लालपुर थाना अमरपाटन जिला मैहर,श्यामजी पटेल पिता राजाराम पटेल उम्र 35 वर्ष निवासी लालपुर थाना अमरपाटन जिला मैहर,विजय ताम्रकार पिता लालजी ताम्रकार उम्र 34 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 10 पुरानी बस्ती अमरपाटन थाना अमरपाटन जिला मैहर,शेख सद्दाम हुसैन पिता मोह. शरीफ उम्र 32 वर्ष निवासी लालपुर थाना अमरपाटन जिला मैहर।

मोह0 अख्तर पिता स्व. खुशदिल उम्र 22 वर्ष निवासी लालपुर थाना अमरपाटन जिला मैहर, सागर चौरसिया पिता दद्दू चौरसिया उम्र 26 वर्ष निवासी लालपुर थाना अमरपाटन जिला मैहर,कृष्णकुमार पटेल पिता गोमती प्रसाद पटेल उम्र 34 वर्ष निवासी लालपुर थाना अमरपाटन जिला मैह कैलाश पटेल पिता केदार प्रसाद पटेल उम्र 35 वर्ष निवासी इटमा खजुरी ताल थाना अमरपाटन जिला मैहर ,कन्हैयालाल चौरसिया पिता नारेन्द्र चौरसिया उम्र 30 वर्ष निवासी लालपुर थाना अमरपाटन जिला मैहर शामिल रहे.इस कार्यवाही में निरी. विजय सिंह परस्ते थाना प्रभारी अमरपाटन, उनि सुशील तिवारी , प्र.आर. रवि सिंह , प्र.आर. लक्ष्मीनारायण पटेल ,आर. संतोष राय , आर. सुरजीत सिंह , आर. अनूप सिंह आर शिवेन्द्र द्विवेदी का सराहनीय योगदान रहा

Next Post

सरकार की अधिसूचना में ऑपरेशन सिंदूर के रणबांकुरों की शौर्य गाथाओं का उल्लेख

Wed Oct 22 , 2025
नयी दिल्ली 22 अक्टूबर (वार्ता) केंद्र सरकार ने एक राजपत्रित अधिसूचना जारी कर ऑपरेशन सिंदूर सहित विभिन्न अभियानों के दौरान मातृ भूमि की रक्षा करते हुए असाधारण साहस और शौर्य का प्रदर्शन करने के लिए वीरता पुरस्कारों से सम्मानित भारत माता के रणबांकुरों की शौर्य गाथा की जानकारी दी है। […]

You May Like