86 लाख का झांसा देकर होटल कर्मचारी से ठगे 3.25 लाख

उज्जैन। 786 नम्बर के नोट पर लाखों रुपए मिलने के झांसे में फंसे होटल कर्मचारी ने 3.25 लाख रुपए गंवा दिये। ठगी के बाद आनलाइन शिकायत की गई। पुलिस ने अब मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है।

नानाखेड़ा थाना प्रभारी नरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि होटल रूद्राक्ष में मोहन पिता लीलप्रसाद श्रेष्ठा निवासी अघाखंची छतरदेव गाबीसा 05 लुम्बनी नेपाल कर्मचारी है। उसने 786 नम्बर के नोट का कलेक्शन करने का शौक है। उनके पास 500 के दो और 100 का नोट इसी नम्बर की सीरिज का है। जनवरी-फरवरी माह के बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर आने वाले उक्त नम्बरों के नोट के बदले लाखों रुपए मिलने का विज्ञापन देखा था। जिसके आधार पर उसने संपर्क किया और जानकारी ली तो तीनों नोट के बदले 86 लख रुपए देने की बात कही गई। जिसके झांसे में फंसकर उन्होंने अपने पास मौजूद नम्बरों के नोट का फोटो संबंधित विज्ञापन प्रसारित करने वाले को भेजे। उन्हें झांसे में लेकर रजिस्टे्रशन की बात कहीं गई और अलग-अलग नाम पर 3.25 लाख रूपयों का आनलाइन ट्रांजेक्शन करा लिया गया। लेकिन 786 नम्बर के नोटों के बदले उन्हें कुछ नहीं दिया गया। अपने साथ ठगी होने पर उन्होंने आनलाइन शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी के अनुसार 3 माह बाद शिकायत का निराकरण नहीं होने पर मामला पुलिस के पास पहुंचा। जिसके चलते मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया गया है। आनलाइन हुये ट्रांजेक्शन की जानकारी बैंक के माध्यम से प्राप्त की जा रही है। उसके बाद आगे की विवेचना शुरू की जायेगी।

Next Post

खडे ट्रक में टकराई बाइक, एक की मौत, दो गंभीर

Wed May 13 , 2026
पांढुरना। ग्राम मोही के पास सड़क किनारे खडे एक ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार बाइक टकराने से एक युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई,वहीं दो युवक घायल हो गए, जिन्हें नगर के चिकित्सालय में भर्ती कर उपचार किया जा रहा हैं । नगरीय सिमा से […]

You May Like