
पांढुरना। ग्राम मोही के पास सड़क किनारे खडे एक ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार बाइक टकराने से एक युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई,वहीं दो युवक घायल हो गए, जिन्हें नगर के चिकित्सालय में भर्ती कर उपचार किया जा रहा हैं ।
नगरीय सिमा से लगे ग्राम मोही घाटी में नागपुर भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग के सड़क किनारे खडे ट्रक में पीछे से टकराने से एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, वहीं दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गय, जिन्हें जनसहयोग से नगर जिला मुख्यालय के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कर उपचार किया जा रहा हैं ।
