‘प्रोटेक्शन या ओवरएक्शन?’ जैकलिन फर्नांडीस का हाथ पकड़ना पड़ा भारी, बॉडीगार्ड पर फूटा लोगों का गुस्सा

एक कार्यक्रम में फैंस के साथ तस्वीर खिंचवाने से रोकने के लिए जैकलीन फर्नांडिस की कलाई पकड़ने पर एक्ट्रेस के बॉडीगार्ड को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया।

बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस हालही मुंबई में आयोजित एक भव्य समारोह का हिस्सा बनने पहुंची थीं। इस कार्यक्रम की चकाचौंध से ज्यादा अब वहां का एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही इस क्लिप में जैकलीन के पर्सनल बॉडीगार्ड का बर्ताव आम लोगों को बिल्कुल रास नहीं आ रहा है। इस पूरी घटना ने सोशल मीडिया में सेलिब्रिटी सुरक्षा और उनके प्रति सम्मानजनक व्यवहार को लेकर एक नई और तीखी बहस छेड़ दी है।

फैंस की चाहत के बीच आ गई सेफ्टी की दीवार
जैकलीन फर्नांडिस के इस वायरल वीडियो को देखें तो साफ पता चलता है कि जैकलीन फर्नांडिस अपने फैंस को बिल्कुल निराश नहीं करना चाहती थीं। वह स्टेज के करीब मौजूद अपने फैंस के साथ सेल्फी और तस्वीरें खिंचवाने के लिए काफी उत्सुक दिखाई दे रही थीं।

जैकलीन फर्नांडिस जैसे ही आगे बढ़ीं, तभी उनके सुरक्षाकर्मी ने अचानक बेहद अप्रत्याशित कदम उठाया दिया। बॉडीगार्ड ने बीच में आकर जैकलीन फर्नांडिस की कलाई पकड़ ली और उन्हें जबरन फैंस के पास जाने से रोक दिया। इसके बाद वह उन्हें स्टेज से दूर ले जाने की कोशिश करने लगा।

कलाई पकड़े जाने के बाद भी जैकलीन फर्नांडिस ने जीता दिल
बॉडीगार्ड के इस तरह अचानक रोकने और हाथ पकड़कर खींचने के बावजूद जैकलीन फर्नांडिस ने अपने बड़प्पन का परिचय दिया। उन्होंने इस असहज स्थिति में भी आपा नहीं खोया और न ही कोई गुस्सा जाहिर किया।

इसके बजाय जैकलीन फर्नांडिस ने बेहद शालीन तरीके से पीछे मुड़कर अपने उन फैंस की इच्छा पूरी की जो काफी देर से उनकी एक झलक पाने और फोटो क्लिक कराने का इंतजार कर रहे थे। जैकलीन फर्नांडिस के इस दोस्ताना और सहज अंदाज ने वहां मौजूद लोगों का दिल पूरी तरह से जीत लिया।

सोशल मीडिया पर फूटा फैंस का गुस्सा
इस वीडियो के सोशल मीडिया पर आते ही कमेंट बॉक्स में यूजर्स ने जैकलीन फर्नांडिस के बॉडीगार्ड के रवैये के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। यूजर्स का कहना है कि किसी भी कलाकार की सुरक्षा करना एक बॉडीगार्ड की जिम्मेदारी होती है, लेकिन सुरक्षा के नाम पर इस तरह का बर्ताव किसी भी मायने में उचित नहीं ठहराया जा सकता।’

कई यूजर्स ने नाराजगी जताते हुए लिखा कि ‘प्रोटेक्टिव होना अपनी जगह सही है, लेकिन किसी महिला कलाकार को इस तरह छूने का अधिकार उसे किसने दिया। लोगों का मानना है कि बिना छुए भी दूर रहकर उचित सुरक्षा व्यवस्था दी जा सकती थी।’

जल्द ही रिलीज होगी ‘वेलकम टू द जंगल’
बता दें कि फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का निर्देशन अहमद खान कर रहे हैं, और इसमें अक्षय कुमार के अलावा अनिल कपूर, परेश रावल, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडीज़ और दिशा पटानी जैसे बड़े सितारे शामिल हैं। यह फिल्म 2023 में अनाउंस की गई थी और इसका पहला वीडियो एक अकापेला म्यूज़िकल टीजर खूब वायरल हुआ था।

Next Post

‘मैं गलत नहीं थी, फिर भी…भावुक हुईं शिल्पा शिंदे, सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द

Mon Jun 22 , 2026
छोटे पर्दे की फेमस एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने सोशल मीडिया पर करियर को लेकर बेहद चौंकाने वाले खुलासे किए हैं, जिसने पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया है। छोटे पर्दे के फेमस सीरियल ‘भाबीजी घर पर हैं’ से हर दिल पर राज करने वाली शिल्पा शिंदे एक बार फिर […]

You May Like