छतरपुर पुलिस ने 200 से ज्यादा आरोपी गिरफ्तार किए

छतरपुर। पुलिस ने बीती रात “न्याय पथ अभियान” के तहत जिले भर में विशेष कांबिंग गश्त चलाई। इस दौरान पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 200 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया।

मुख्य कार्रवाई

62 हज़ार रुपए इनामी सहित 42 स्थाई वारंटी गिरफ्तार

70 वारंटी और 10 वांछित अपराधी पकड़े गए

7 आरोपी अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार

49 मामलों में अवैध शराब जब्त

28 जुआरी पुलिस के हत्थे चढ़े

472 गुंडा व निगरानी बदमाशों की चेकिंग

गश्त के दौरान जिलेभर में होटल, ढाबा, धर्मशाला, धार्मिक स्थल और बस स्टैंड की चेकिंग की गई। वाहन चालकों को ब्रेथ एनालाइजर से जांचा गया। इस अभियान में 250 से अधिक पुलिस अधिकारी शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में खौफ और आम लोगों में भरोसे का माहौल देखा गया।

Next Post

छतरपुर में झमाझम बारिश, तालाब-बांध लबालब; नदी-नाले उफान पर

Sun Aug 24 , 2025
छतरपुर। छतरपुर जिले में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश का दौर जारी है। रविवार सुबह से ही आसमान पर काले बादल छाए रहे। पिछले 24 घंटों में जिले में औसतन 33.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इस वर्ष अब तक जिले में कुल 1135.2 मिमी बारिश हो चुकी है, […]

You May Like