सेना के समर्थन में स्थगित हुई 20 की श्रमिक हड़ताल

भिंड: देश की सीमाओं की सुरक्षा करने वाले भारतीय सेना के बहादुर जवान अपना खून पसीना बहा रहे हैं। इसलिए 20 मई को होने वाली श्रमिक हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है। य​ह निर्णय श्रमिक संगठन की बैठक में लिया गया।इस संबंध में सीटू जिला महासचिव अनिल दौनेरिया ने बताया कि देश में श्रमिक कानूनों की मांग को लेकर आगामी 20 मई को एक दिवसीय काम बंद हड़ताल का आयोजन किया जाना था।

इस दौरान देश भर में श्रमिक काम बंद कर केंद्र सरकार से श्रम कानूनों में बदलाव की मांग करने वाले थे। लेकिन इस बीच पाकिस्तान के साथ भारतीय सेना के टकराव के हालात बन रहे हैं। सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर चलाते हुए देश के दुश्मनों को करारा जवाब दिया गया।

उन्होंने कहा कि सेना के समर्थन में स्वतंत्र राष्ट्रीय फैडरेशन के नेताओ की मीटिंग कर प्रस्तावित हड़ताल को स्थगित करने का निर्णय लिया है। शहर के पीडब्लूडी कार्यालय परिसर में सीटू कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष विनोद सुमन ने बताया कि देश के हालात सामान्य होने पर आगामी 9 जुलाई को सीटू और संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा दोबारा राष्ट्रीय हड़ताल का आयोजन किया जाएगा।

Next Post

महामंडलेश्वर विद्यानंद सरस्वती ग्वालियर आए

Sun May 18 , 2025
ग्वालियर: महामंडलेश्वर स्वामी विद्यानंद सरस्वती का ग्वालियर आगमन पर विजयाराजे सिंधिया विमानतल पर उनके शिष्यों ने आत्मीय स्वागत कर आशीर्वाद लिया। भावभावेश्वर स्वामी विद्यानंद 23 मई तक ग्वालियर में ही रहेंगे। बी-54 डीबी सिटी में उनका अस्थाई निवास रहेगा,जहां सुबह 8 से 9 बजे तक श्रद्धालु उनसे मिल सकेंगे। रात्रि […]

You May Like