रजिस्ट्रार ऑफिस के सामने लगी आग, जंगल की ओर बढ़ रही

ग्वालियर। ओहदपुर क्षेत्र में रजिस्ट्रार ऑफिस के ठीक सामने आज दोपहर भीषण आग लग गई है। आग तेजी से फैल रही है और यदि समय रहते इस पर काबू नहीं पाया गया, तो यह विकराल रूप धारण कर सकती है।

आग की लपटें जंगल क्षेत्र की ओर भी बढ़ रही हैं, जहां बड़ी संख्या में वन्य जीव-जंतु निवास करते हैं। इस आग से न केवल वन्य जीवन को गंभीर खतरा है, बल्कि आसपास के रिहायशी इलाकों के लिए भी यह खतरे की घंटी बन सकती है। प्रशासन और दमकल विभाग मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नियंत्रण पाने में जुटे है। स्थानीय निवासियों ने अपील की है कि समय रहते उचित कदम उठाए जाएं ताकि किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।

Next Post

तहसील स्तर के पत्रकार पहुंचा सकते हैं, समाज के अंतिम व्यक्ति को फायदा

Thu Apr 24 , 2025
बालाघाट। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके गुरुवार को बालाघाट में पत्रकारों द्वारा आयोजित जर्नलिस्ट सम्मान समारोह में शामिल हुई। इस दौरान उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में महिलाएं भी आगे आये इसके लिए संगठन के माध्यम से उन्हें भी प्रोत्साहित करना सुखद होगा। लोकतंत्र के चौथा स्तम्भ […]

You May Like