शासकीय आदर्श महाविद्यालय के 5 खिलाड़ियों ने जीते मेडल

झाबुआ। संभाग स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता सत्र 2025 -26 में महाराजा रणजीतसिंह महाविद्यालय इंदौर में आयोजित की गई।

जिसमें स्व. दिलीपसिंह भूरिया शासकीय आदर्श महाविद्यालय झाबुआ के 5 खिलाड़ी छात्र-छात्राओं ने गोल्ड मेडल, सिल्वर मेडल जीतकर महाविद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है। महाविद्यालय के खेल अधिकारी कोमल बारिया ने बताया कि बीएससी तृतीय वर्ष की कु. छाया मावी ने 86 किलोग्राम वजन में सिल्वर मेडल, कु. प्रियंका भाबोर बीए प्रथम वर्ष ने 77 किलोग्राम वजन में गोल्ड मेडल, शशांक डामोर बीए द्वितीय वर्ष ने 60 किलोग्राम वजन में सिल्वर मेडल, सुनील भाबोर बीएससी प्रथम वर्ष ने 65 किलोग्राम वजन में गोल्ड मेडल और नकुल चावड़ा बीएससी द्वितीय वर्ष ने 71 किलोग्राम वजन में गोल्ड मेडल हासिल किया है। सभी बच्चों ने जय बजरंग व्यायाम शाला में प्रशिक्षक गुलाबसिंह गुंडिया की देखरेख में अभ्यास किया।

दी गई बधाई

इस उपलब्धि पर महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर पीके उछावर ने सभी बच्चों को मेडल जितने की बधाई दी और उनके अभ्यास में कोई कमी न रहे, इस हेतु महाविद्यालय के सभी खिलाड़ियों को हर सुविधाएं उपलब्ध करवाने हेतु आश्वस्त किया। महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. दिलीपकुमार परसेंडिया, खेल प्रभारी डॉ. भूरसिंह निगवाल, डॉ. धुलसिह खरत, प्रो. मुकेश बघेल, प्रो. सांजेय खांडेकर, प्रो. मुकेश सूर्यवंशी, डॉ. पूजा बघेल, प्रो. करिश्मा अवासे, डॉ. सरमा बघेल, डॉ. भारती जमरा, प्रो. जितेंद्र नायक, प्रो. जितेन्द्र कौरव, प्रो. एमपी सिंह, डॉ. रंगारी डोडवे, प्रो. प्रियंका सहित समस्त विद्यार्थियों एवं स्टॉफ के कर्मचारियों ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Next Post

ऑपरेशन सिंदूर' में ड्यूटी कर चुका फौजी पहुंचा जनसुनवाई में

Tue Nov 18 , 2025
ग्वालियर। ग्वालियर में वेस्टर्न कमांड में तैनात फौजी ने कलेक्टर की जनसुनवाई में अपनी पत्नी, उसके जीजा और अन्य परिजनों से अपनी और अपनी मां की जान को खतरा बताया। फौजी का आरोप है कि उनकी पत्नी और ससुराल वाले संपत्ति हड़पने के लिए उनकी हत्या कर सकते हैं। पीड़ित […]

You May Like