ड्यूटी के दौरान प्रधान आरक्षक की हार्ट अटैक से मौत

रायसेन। जिला कोतवाली में पदस्थ प्रधान आरक्षक रामपाल बागड़ी की मंगलवार को ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक प्रधान आरक्षक की उम्र 38 वर्ष थी और वह विवाहित थे।

पुलिस सूत्रों के अनुसार हवलदार रामपाल बागड़ी जिला अस्पताल में एक्स-रे लेने गए थे। तभी अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा और उन्हें दिल का दौरा पड़ा। जिसके बाद तत्काल अस्पताल स्टाफ ने डॉक्टर को बुलाया, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही उनकी मौत हो गई।

अस्पताल में ही चिकित्सकों की टीम ने उन्हें सीपीआर भी दिया, किंतु प्रयास सफल नहीं हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही रायसेन पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडेय जिला अस्पताल पहुंचे और उन्होंने गहरी संवेदना व्यक्त की।

Next Post

सी.पी. राधाकृष्णन बने देश के नये उप राष्ट्रपति, विपक्षी उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को पराजित किया

Tue Sep 9 , 2025
नयी दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन देश के नये उप राष्ट्रपति निर्वाचित हुए हैं। मंगलवार को संसद भवन में हुए मतदान में उन्होंने इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार एवं पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी को हराया। निर्वाचन अधिकारी पी.सी. मोदी ने मतगणना के बाद परिणाम घोषित करते […]

You May Like