ग्वालियर: ग्वालियर महानगर भाजपा की जिला बैठक आज जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया के नेतृत्व में संभाग के प्रभारी डॉ.निशांत खरे के मुख्य आतिथ्य में हुई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई जिसमें आगामी 7 सितंबर में पूरे राष्ट्रानुसार जिले की कार्यसमिति की बैठक होगी। इसी क्रम में आगामी 9 तारीख को पूरे प्रदेश के 1313 मंडलों में एक साथ मंडल कार्यसमिति होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आगामी 17 सितंबर से 18अक्टूबर तक सेवा संकल्प कार्यक्रम चलेगा जिसके अंतर्गत आंगनवाड़ी सेवा उत्सव, लाभार्थी सम्मेलन, जनजागृति आदि कार्यक्रम रहेंगे।
बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर, राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, प्रदेश मंत्री लोकेंद्र पाराशर, पूर्व अध्यक्ष कमल माखीजानी, अभय चौधरी, जीडीए अध्यक्ष मधुसदन भदौरिया, उपाध्यक्ष वेदप्रकाश शिवहरे, सुधीर गुप्ता, मेला प्राधिकरण अध्यक्ष अशोक जादौन, उपाध्यक्ष उदयवीर सिंह, साडा अध्यक्ष अशोक शर्मा, हरीश मेवाफरोश, जवाहर प्रजापति, राजू पलैया, राघवेंद्र शर्मा, विकास साहू, विनय जैन, चंदन पटेल, ओमप्रकाश धनोल, केशव मांझी, सुरेश मोंगिया, लता सिंह, करुणा सक्सेना, प्रिया तोमर, प्रीति थोराट, रेशु राजावत, वंदना शर्मा , उमेश जोशी, राघवेंद्र सिंह कुशवाह, परवेज खान, आलोक श्रीवास्तव, गिर्राज व्यास, गौरव वाजपेई , अमित जैन ,रवि पांडे, नितेश थापक, भारत शाक्य, मीडिया प्रभारी डॉ निशिकांत मोघे एवं सभी मंडल अध्यक्ष गण उपस्थित रहे।
