सी.पी. राधाकृष्णन बने देश के नये उप राष्ट्रपति, विपक्षी उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को पराजित किया

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन देश के नये उप राष्ट्रपति निर्वाचित हुए हैं। मंगलवार को संसद भवन में हुए मतदान में उन्होंने इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार एवं पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी को हराया।

निर्वाचन अधिकारी पी.सी. मोदी ने मतगणना के बाद परिणाम घोषित करते हुए बताया कि कुल 781 में से 767 मत पड़े। इनमें से प्रथम वरीयता के आधार पर श्री राधाकृष्णन को 452 वोट मिले, जबकि श्री रेड्डी को 300 वोट प्राप्त हुए। इस दौरान 15 मत अवैध घोषित किए गए।

श्री राधाकृष्णन ने अपने प्रतिद्वंद्वी को प्रथम वरीयता के 152 मतों से हराकर यह जीत दर्ज की। इसके साथ ही उन्होंने देश के नये उप राष्ट्रपति के रूप में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली।

Next Post

माँ की हत्या के आरोपी बेटे को 10 साल की सजा

Tue Sep 9 , 2025
नरसिंहपुर। जिले के पंचम अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वैभव सक्सेना की अदालत ने मां की हत्या के मामले में आरोपी पुत्र महेन्द्र परिहार (30) निवासी ग्राम जोवा, थाना करेली को दोषी करार देते हुए दस वर्ष का कठोर कारावास और एक हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। मामले में […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।