माँ की हत्या के आरोपी बेटे को 10 साल की सजा

नरसिंहपुर। जिले के पंचम अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वैभव सक्सेना की अदालत ने मां की हत्या के मामले में आरोपी पुत्र महेन्द्र परिहार (30) निवासी ग्राम जोवा, थाना करेली को दोषी करार देते हुए दस वर्ष का कठोर कारावास और एक हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।

मामले में अभियोजन के अनुसार 16 अप्रैल 2025 को महेन्द्र परिहार ने अपनी मां के साथ मारपीट की थी। गंभीर चोटों के चलते महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। न्यायालय ने आरोपी को भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 भाग-1 के तहत दोषसिद्ध पाया था।

Next Post

मप्र में आवासीय कन्या शिक्षा परिसर अब माता शबरी के नाम से जाने जाएंगे

Tue Sep 9 , 2025
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की घोषणा के परिपालन में जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित कन्या शिक्षा परिसरों का नाम अब माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर होगा। राज्य सरकार ने इस संबंध में आज आदेश जारी कर दिए हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हाल ही में […]

You May Like