डबरा में एसडीएम नवकिरण कौर की अगुवाई में आबकारी-राजस्व की संयुक्त छापेमारी, 3600 लीटर गुड़ लाहन नष्ट – कच्ची शराब माफियाओं में हड़कंप

डबरा एसडीएम नवकिरण कौर की बड़ी कार्रवाई से अवैध कच्ची शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान खुद एसडीएम मौके पर पहुंचीं। राजस्व एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा डबरा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में अवैध रूप से देशी कच्ची शराब बनाने की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए आकस्मिक निरीक्षण और छापेमारी की जा रही है।
इसी क्रम में टीम ने ग्राम गुंजार में छापा मारकर लगभग 2000 से 2500 लीटर गुड़ लाहन बरामद किया। टीम ने सैंपल लेने के बाद मौके पर ही पूरे लाहन को नष्ट कर दिया इसके बाद ग्राम चुरली में भी कार्रवाई की गई। वहां लाहन के मटकों और ड्रमों का नष्टीकरण किया गया। करीब 1100 लीटर गुड़ लाहन को सैंपल लेकर मौके पर ही नष्ट किया गया। दोनों गांवों में मिलाकर लगभग 3600 लीटर गुड़ लाहन का विनष्टीकरण किया गया है।एसडीएम नवकिरण कौर ने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

.....

Next Post

रीवा में 1.50 लाख के अवैध पटाखे जब्त, वाहन चालक गिरफ्तार

Fri Oct 30 , 2026
रीवा, त्योहारों से पहले शहर में अवैध पटाखों के कारोबार पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अमहिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 कार्टून विभिन्न प्रकार के पटाखे जब्त किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 1.50 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने मौके से वाहन चालक को […]

You May Like