भोपाल: धार जिले के बदनावर में गणेश विसर्जन के दौरान नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा डेलची रोड स्थित नदी के पास हुआ। घटना की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है।
मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि गणेश विसर्जन के दौरान तीन बच्चों के डूबने की घटना अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। इस कठिन समय में सरकार शोकाकुल परिवारों के साथ है।डॉ. यादव ने दिवंगत बच्चों की आत्मा की शांति के लिए बाबा महाकाल से प्रार्थना करते हुए कहा कि ईश्वर शोक संतप्त परिजनों को यह अपार दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
