
झाबुआ। राणापुर थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम मांडली नाथू में बीती रात दीपा भगत के घर बदमाशों ने धावा बोला। दीपा भगत के यहां से बदमाश चांदी के आभूषण सहित नगदी और अन्य सामान लेकर फरार हो गये। घटना की जानकारी देकर एफआईआर पीडित ने दर्ज कराई है। पीडित ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें उसने बताया कि मैं ग्राम मांडली नाथु रहता हूं तथा खेती किसानी व बडवाई का काम करता हूं। 2 अप्रेल को खाना खाकर रात 9 बजे गर्मी होने के कारण मेरा परिवार घर पर ताला लगाकर सो गया था और मै बाबा देव मंदिर में सोया था। रात 1 बजे के करीब मेरे घर में अलमारी की तोड फोड की आवाज आई तो मै व मेरा भाई व परिवार के लोग घर गये और देखा तो दरवाजे पर लगा ताला टुटा बाहर पडा था घर के अंदर से तीन-चार लोग निकलकर खेत तरफ भाग गये। घर के अंदर दो अलमारी, दो कबाट खुले थे और वहा कपडे बिखरे पड़े थे। अलमारी में देखा तो उसमे रखी पुरानी इस्तेमाली चांदी के दो कडे, चांदी का मंगलसुत्र, चार बिछोडी, चांदी का एक आकडा करीबएक किलो वजनी, एक सोने की झुमकी, एक सोने की चेन नहीं मिली।
