जबलपुर: गढ़ा थानांतर्गत चिकनी कुंआ गढ़ा स्थित पीने के पानी की सप्लाई पाइप लाइन में तीन दिन से एक तीन फीट लंबा सांप धूप सेंकने बैठता था जिसके कारण वहां अफरातफरी मची हुई थी दोपहर दो बजे निवासी आरुष जायसवाल ने सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे को सूचना दी कि सर्प बैठा है।
सूचना पर पहुंचे श्री दुबे ने रैस्क्यू करते हुए सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।
