राज्य स्तरीय जूनियर रेड क्रॉस शिविर में मंदसौर का परचम लहराया

मंदसौर। क्रांतिवीर तात्या टोपे विश्वविद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर रेडक्रॉस सोसाइटी प्रशिक्षण सह सद्भावना शिविर में मंदसौर जिले की टीम ने साहसिक गतिविधियों में शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी संभागों में श्रेष्ठ कर जिले का नाम रोशन किया।

यह शिविर जूनियर रेडक्रॉस सोसाइटी के स्टेट जनरल सेक्रेट्री रामेंद्र सिंह जी के निर्देशन में चल रहा है । उज्जैन संभाग का नेतृत्व दल प्रभारी एन डी वैष्णव कर रहे हैं।

शिविर के दौरान मंदसौर दल के विद्यार्थियों ने उत्साह, अनुशासन और टीमवर्क का उत्कृष्ट परिचय देते हुए विभिन्न एडवेंचर एवं एडवांस एडवेंचर गतिविधियों को सफलतापूर्वक पूर्ण किया।

 

दल द्वारा टायर चिमनी, टायर टनल, टायर वॉल, मंकी काउंटिंग, साइकिल राइडिंग, ट्रेंच क्रॉलिंग, कमांडो ब्रिज, हाई वॉकिंग, रिवर क्रॉसिंग, लॉन्ग जंप, बैलेंसिंग, मैत्री खेल, रैपलिंग, वॉल क्लाइंबिंग, ज़िप लाइन, आर्चरी एवं एयर गन शूटिंग जैसी चुनौतीपूर्ण गतिविधियों में बेहतरीन प्रदर्शन किया गया।

 

इस उपलब्धि में काउंसलर राजेश कुमार पंडिया एवं मोहम्मद उमर शेख , गाइड काउंसलर सलमा शाह की सक्रिय सहभागिता एवं मार्गदर्शन सराहनीय रहा। दोनों काउंसलरों मोहम्मद उमर शेख और राजेश कुमार पांडिया ने स्वयं एडवेंचर गतिविधियों में भाग लेकर विद्यार्थियों के बीच प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया।

मंदसौर के जूनियर रेड क्रॉस दल की इस ऐतिहासिक सफलता पर आयोजकों, अधिकारियों एवं उपस्थित अतिथियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए टीम को शुभकामनाएँ दीं। यह उपलब्धि उज्जैन संभाग सहित पूरे प्रदेश में मंदसौर जिले की सशक्त पहचान को दर्शाती है।

Next Post

भारतीय गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीका 117 रन के स्कोर पर रोका

Sun Dec 14 , 2025
धर्मशाला 14 दिसंबर (वार्ता) अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव और हर्षित राणा (दो-दो) के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत तीसरे टी-20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 117 रन के स्कोर पर समेट दिया। भारत ने आज यहां टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी […]

You May Like