अग्रसेन बाजार से 7 नंबर चौराहे तक चला नहीं बुलडोजर , अतिक्रमण पर चला डंडा

ग्वालियर, शहर के सबसे व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्र अग्रसेन बाजार, मुरार सदर बाजार और 7 नंबर चौराहे तक गुरुवार को यातायात पुलिस ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। नगर निगम और स्थानीय पुलिस के सहयोग से हुई इस संयुक्त कार्रवाई में सड़क और फुटपाथ पर किए गए अस्थायी कब्जों को हटाया गया। फल-सब्जी के हाथ ठेले, दुकानों के बाहर रखा गया सामान तथा यातायात में बाधा बन रही गुमटियों को हटाकर पूरे मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

यातायात पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में चली इस कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी दी गई कि सार्वजनिक मार्गों और फुटपाथों पर दोबारा कब्जा करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान पुलिस बल और नगर निगम का अमला पूरे समय मौजूद रहा और सड़क पर बाधा बने सभी अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए।

अतिक्रमण हटने के बाद अग्रसेन बाजार से मुरार सदर बाजार और 7 नंबर चौराहे तक यातायात व्यवस्था में तत्काल सुधार देखने को मिला। लंबे समय से जाम और अव्यवस्थित पार्किंग से परेशान राहगीरों एवं वाहन चालकों को राहत मिली। यातायात पुलिस का कहना है कि शहर के अन्य प्रमुख बाजारों और व्यस्त मार्गों पर भी इसी प्रकार का अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि नागरिकों को सुगम और सुरक्षित यातायात उपलब्ध कराया जा सके।

Next Post

खेत से हरे गांजे के पेड़ जप्त, आरोपी गिरफ्तार

Thu Aug 6 , 2026
सीधी। अमिलिया पुलिस की कार्रवाई में अवैध गांजे की खेती करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर 50 हजार रुपये कीमत के हरे गांजे के पेड़ जप्त किये गये। अमिलिया पुलिस के अनुसार दिनांक 05 अगस्त 2026 को दोपहर लगभग 1 बजे मुखबिर के माध्यम से सटीक सूचना प्राप्त हुई कि […]

You May Like