दिल्लीवासियों को चिलचिलाती गर्मी से गुरुवार को मिल सकती है थोड़ी राहत

दिल्लीवासियों को चिलचिलाती गर्मी से गुरुवार को मिल सकती है थोड़ी राहत

नयी दिल्ली 11 जून (वार्ता) चिलचिलाती गर्मी से परेशान दिल्लीवासियों को गुरुवार को इससे थोड़ राहत मिल सकती है।

मौसम विभाग ने यहां बुधवार के लिए गर्मी को लेकर ऑरेंज अलर्ट है जबकि 12 जून की शाम से आंधी और बारिश होने का अनुमान जताया गया है, जिसके बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार का दिन इस मौसम का सबसे गर्म दिन रहा और अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री दर्ज किया गया, लेकिन लू सूचकांक 47.1 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार आज आसमान आम तौर पर साफ रहेगा और कुछ जगहों पर लू की स्थिति बनी रहेगी। यहां पर न्यूनतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री रहने के आसार हैं।

इन दिनों देश के विभिन्न हिस्सों में लोग भीषण गर्मी से बेहाल है। फिछले एक सप्ताह में तापमान में आठ से 13 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गयी है। पंजाब का बठिंडा में कल अधिकतम तामपमान 47.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और हरियाणा के सिरसा में मंगलवार को यह 46.2 डिग्री सेल्सियस था।

राजस्थान में भी गर्मी और लू से आम जनजीवन प्रभावित है। राज्य के तीन शहरों में कल तापमान 46 डिग्री या उससे ज्यादा दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार श्रीगंगानगर में 47.4 डिग्री सेल्सियस , कोटा में 46.3 डिग्री सेल्सियस और बीकानेर में पारा 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने देश के उत्तरी राज्यों राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश में दो दिन लू का अलर्ट है। केरल में फिर से तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस राज्य के उत्तरी जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, 13 जून को चार और 14 जून को नौ जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

Next Post

कॉइनडीसीएक्स की स्पॉट क्रिप्टो ट्रेडिंग में 32 प्रतिशत की वृद्धि

Wed Jun 11 , 2025
बेंगलुरु, 11 जून (वार्ता) क्रिप्टो की ओर फिर से लोगों का भरोसा बढ़ रहा है क्योंकि मई 2025 में देश के प्रमुख क्रिप्टो एक्सचेंज कॉइनडीसीएक्स की स्पॉट ट्रेडिंग वॉल्यूम में 32 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। कॉइनडीसीएक्स द्वारा मई 2025 की जारी ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट में यह बात कही गयी है। इसमें […]

You May Like