340 लिस्टिड गुंडों की परेड

जबलपुर: थानों में लिस्टिड गुण्डा एवं निगरानी बदमाशों की सामूहिक गुंडा परेड कराई गई। पुलिस लाईन में आये 340 लिस्टिड गुण्डा बदमाश एवं निगरानी बदमाशों को हिदायत कि यदि कोई भी अनैनितक गतिविधि को अंजाम दिया तो खैर नहीं। पूर्व आपराधिक रिकार्ड को देखते हुए सीधे जिला बदर, एनएसए की कार्यवाही की जायेगी।

दरअसल पुलिस कप्तान सम्पत उपाध्याय द्वारा अपराधों की रोकथाम और शांति व्यवस्था बनाये रखने थानों में लिस्टिड गुण्डा बदमाश एवं निगरानी बदमाशों को पुलिस लाइन में सामुहिक रूप से बुला गया और सभी की प्रोफाईल एवं फोटो अपडेशन आदि चैक किया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आनंद कलादगी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-2 सुश्री पल्लवी शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री अंजना तिवारी के मार्गदर्शन में समस्त नगर पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी शहर के थाना प्रभारियों के द्वारा थाने में लिस्टिड 340 गुण्डा बदमाश एवं निगरानी बदमाश को पुलिस लाईन बुलाया गया।

Next Post

खेलो इंडिया जल क्रीड़ा महोत्सव: शीर्ष राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय एथलीट 24 स्वर्ण पदकों के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे

Thu Aug 21 , 2025
श्रीनगर, (वार्ता) देश के सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय एथलीट यहां प्रतिष्ठित डल झील पर आयोजित होने वाले पहले खेलो इंडिया जल क्रीड़ा महोत्सव में दांव पर लगे 24 स्वर्ण पदकों के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। तीन दिवसीय इस आयोजन में 400 से अधिक एथलीट नौकायन, कैनोइंग और कयाकिंग जैसे पदकों के लिए प्रतिस्पर्धा […]

You May Like