
रीवा। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल की अध्यक्षता में रीवा नगर निगम एवं जिला अन्तर्गत समस्त नगरीय निकायों में संचालित निर्माण कार्यों तथा योजनाओं के अद्यतन प्रगति की समीक्षा बैठक संपन्न हुई.
कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि नगरीय निकायों में पूर्व से स्वीकृत विभिन्न मदों के निर्माण कार्यों को शीघ्रता से गुणवत्ता सहित पूर्ण कराएं तथा नवीन स्वीकृत निर्माण कार्यों में तत्काल कार्य प्रारंभ करें. उन्होंने बैठक में अनुपस्थित उपयंत्रियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए. बैठक में कलेक्टर ने निर्देशित किया कि पूर्व के स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास शहरी कार्यों को पूर्ण कराएं. जिन हितग्राहियों को योजनान्तर्गत राशि प्रदाय की जा चुकी है उनसे कार्य पूर्ण कराएं. उन्होंने प्रधानमंत्री 2.0 अन्तर्गत स्वीकृत कार्यों को गति देने के निर्देश दिए. बैठक में पीएम स्वनिधि योजना, गीता भवन निर्माण, स्वच्छ पेयजल वितरण, नगरीय निकायों में अतिक्रमण हटाने, साफ-सफाई दुरूस्त रखने के साथ ही स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत सार्वजनिक शौचालय निर्माण सहित अन्य योजनाओं की निकायवार समीक्षा की गई. बैठक में आयुक्त नगर निगम डॉ. सौरभ सोनवणे तथा अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे.
