सड़कों पर उतरी पुलिस, किया फ्लैग मार्च

इंदौर. आगामी होली, रंगपंचमी और रमज़ान जैसे त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए शहर के सभी थानों की पुलिस सड़कों पर उतर आई. पुलिस द्वारा शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला.

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमित सिंह ने बताया कि आमजन में सुरक्षा की भावना के साथ ही निर्भय होकर त्यौहार मनाने के संदेश को ध्यान में रखते हुए शहर के सभी थानों की पुलिस ने अपने अपने क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला.

पुलिस ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की अवैधानिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी. फ्लैग मार्च के माध्यम से असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी दी गई है कि वे सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास न करें. साथ ही, पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है.

Next Post

जमीन को विकसित करने लें सुझाव : कलेक्‍टर 

Thu Mar 13 , 2025
जबलपुर। कलेक्‍टर दीपक सक्‍सेना की अध्यक्षता में रानीताल स्टेडियम के पास स्थित जमीन को नये प्रोजेक्ट के साथ शहरी सौंदर्यीकरण की दिशा में कार्य करने के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्‍टर ने कहा कि उक्‍त स्‍थल का सर्वप्रथम सीमांकन कर फेंसिंग करायें। प्राथमिक रूप से उन्‍होंने […]

You May Like