पूरी भव्यता व नए आकर्षण के साथ लगेगा ग्वालियर मेला

ग्वालियर:पूरी भव्यता व नए आकर्षण के साथ ग्वालियर मेला आयोजित करने के लिये जोर-शोर से तैयारियां जारी हैं। इस सिलसिले में संभाग आयुक्त मनोज खत्री ने संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने निर्देश दिए कि ग्वालियर व्यापार मेले की ऐतिहासिकता व गौरव के अनुरूप इस बार के मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जायें। उन्होंने अखिल भारतीय कवि सम्मेलन सहित लोक नृत्य व संगीत पर आधारित आकर्षक कार्यक्रमों को शामिल कर जल्द से जल्द सांस्कृतिक कार्यक्रमों के कैलेण्डर को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए।

बैठक में संभागीय आयुक्त खत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले में आने वाले सैलानियों की सुविधा व सुरक्षा को ध्यान में रखकर सभी प्रकार की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दें। व्यवस्थायें उच्च कोटि की हों और सभी सेक्टर में दुकानें सुव्यवस्थित ढंग से लगें। हर दुकान पर शर्तों के अनुसार सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हों। झूला सेक्टर सहित सभी सेक्टर में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराया जाए। संभाग आयुक्त ने निर्देश दिए कि सम्पूर्ण मेला परिसर की साफ-सफाई 25 नवम्बर तक पूर्ण करें।

उन्होंने कहा कि मेला परिसर के पीछे के हिस्से में डम्प कचरा हटाने के साथ-साथ सम्पूर्ण मेला परिसर की साफ-सफाई मुकम्मल करें। उन्होंने मेले परिसर के सभी जन सुविधा परिसरों में सुधार कार्य व साफ-सफाई कराकर जन उपयोगी बनाने पर विशेष बल दिया।संभाग आयुक्त ने बैठक में जोर देकर कहा कि झूला सेक्टर में सुरक्षा के साथ कोई समझौता न हो। पिछले अनुभवों को ध्यान में रखकर इस बार सुरक्षा मानकों का पूर्णत: पालन करते हुए झूला सेक्टर लगवाएं। संभाग आयुक्त खत्री ने कहा कि सभी झूलों के बीच पर्याप्त गैप हो, बिजली कनेक्शन सुरक्षित हों और इनकी प्रोपर ऑडिट कराई जाए।

Next Post

दिल्ली ब्लास्ट: जैश हैंडलर ने भेजे थे बम बनाने के 40 वीडियो, डॉक्टर और मौलवी के 'व्हाइट-कॉलर' नेटवर्क का खुलासा, आटा चक्की में बनता था विस्फोटक

Fri Nov 21 , 2025
नई दिल्ली, 21 नवंबर 2025: दिल्ली ब्लास्ट मामले की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि इसके पीछे एक संगठित व्हाइट-कॉलर नेटवर्क काम कर रहा था, जिसमें डॉक्टर और मौलवी शामिल थे। जांच एजेंसियों को सबूत मिले हैं कि पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद के हैंडलर हंजुल्ला (कोड-नेम) ने गिरफ्तार आरोपी […]

You May Like