बहन से छेड़खानी से तंग आकर दोनो भाईयों ने की थी लोकपाल की हत्या, दोनो गिरफ्तार

पन्‍ना। पवई मे विगत 30 जुलाई को कृष्णगढ़ निवासी लोकपाल लोधी का शव रक्त रंजित अवस्था मे मिला था जिसका खुलासा पुलिस ने 24 घंटे में कर दिया। जिसमें दोनों आरोपियों ने अपनी बहिन से छेड़खानी से तंग आकर योजनाबद्ध तरीके से उसकी निर्मम हत्या की थी। पुलिस से हासिल जानकारी के अनुसार थाना अंतर्गत ग्राम कृष्णगढ़ में पिछले दिनों 29, 30 जुलाई को हाट बाजार में 26 वर्षीय युवक लोकपाल लोधी का संदिग्ध अवस्था खून से लथपथ शव मिला था। जिसके बाद पुलिस ने हत्या की आशंका के चलते मामला दर्ज कर हत्या को अंजाम देने वाले आरोपितो की जांच पड़ताल शुरू की जिसमें शक के आधार पर गांव के ही धर्वेंद्र लोधी सहित एक नाबालिक को गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई जिसमें दोनों ने हत्या करना स्वीकार कर लिया है। उक्त घटना की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक द्वारा आरोपियों की बहन के साथ छेड़छाड़ की जा रही थी,कई बार समझाने के बावजूद न मानने पर 29 जुलाई की रात्रि शराब पिलाकर प्लान बनाकर उसकी हत्या की गई।

Next Post

विद्यालय में सोते मिले मास्साहब, डीईओ ने किया सस्पेंड 

Fri Aug 1 , 2025
सिंगरौली। चितरंगी विकास खण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमि विद्यालय लमसरई के प्राचार्य ने पिछले दिनों शासकीय प्राथमिक विद्यालय बघमनवा का निरीक्षण किया था। जहां शिक्षक विद्यालय में टेबल पर पैर रखते सोते पाये गये और कक्षाएं सही ढंग से संचालित नही पाई गई। जानकारी के अनुसार संकुल प्राचार्य लमसरई ने […]

You May Like