
राजगढ़। जिला पंचायत राजगढ़ में सेवानिवृत्त हो रहे वाहन चालक के सम्मान में भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित किया गया। यह अवसर भावनात्मक होने के साथ-साथ प्रेरणादायक भी रहा, जब मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ इच्छित गढ़पाले ने अपने वाहन चालक की वर्षों की निष्ठापूर्ण सेवा को सम्मान देते हुए उन्हें विशेष सम्मान प्रदान किया.
विदाई समारोह के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला
पंचायत डॉ. गढ़पाले ने वाहन चालक की कार्यनिष्ठा, समयपालन, अनुशासन एवं समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि किसी भी संस्था की सफलता में प्रत्येक कर्मचारी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. इस अवसर को और भी विशेष बनाते
हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. गढ़पाले ने सेवानिवृत्त वाहन चालक को अपनी स्वयं की सीट पर सम्मानपूर्वक बैठाया तथा स्वयं वाहन चालक की भूमिका निभाते हुए वाहन चलाकर उन्हें विदाई दी.
